Daily-Quotes:

Unlocking Minds, Unleashing Potential

elections in bmps

Elections in BMPS

भगवान महावीर पब्लिक स्कूल, बंगा में हुए आम चुनाव संपन्न रिद्धिमा बत्रा हेड गर्ल एवं विश्वजीत बना हेड बॉय विराची जैन, वृद्धि चुने गए वॉइस हेड गर्ल एवं हरजोत, अर्शदीप शेरगिल बने वॉइस हेड बॉय लोकतंत्र की प्रक्रिया को पूरा समझाने के लिए भगवान महावीर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ,बंगा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हेडब्वॉय , हेड गर्ल, वॉइस हेड ब्वॉय , वॉइस हेड गर्ल तथा सदन कप्तान के लिए आम चुनाव करवाए गए। इस प्रक्रिया में सबसे पहले चुनाव की घोषणा, चुनाव अधिकारी का चयन किया जाता है । तत्पश्चात अलग-अलग प्रतिभागी अलग-अलग पद के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल करते हैं। इसके बाद चुनाव चिन्ह दिया जाता है । फिर अलग-अलग प्रतिभागी अपने अपने चुनाव का प्रचार करते हुए अपनी वोट के लिए अपील करते हैं। उस समय स्कूल का माहौल देखने वाला होता है । बच्चे इसमें जोर शोर से हिस्सा लेते हैं। इसके बाद ओपन हाउस का आयोजन किया जाता है जिसमें वोटर अपने उम्मीदवारों से चुनाव लड़ने के कारण तथा उनकी योग्यता से संबंधित प्रश्न पूछ सकते हैं ।